किसानों की फसल बीमा राशि को लेकर दिया धरना महानीम चौरहे पर किया सांकेतिक चक्काजाम-आंचलिक ख़बरें भैया लाल धाकड़

Aanchalik Khabre
2 Min Read
maxresdefault 150

 

किसानों की फसल बीमा राशि को लेकर दिया धरना महानीम चौरहे पर किया सांकेतिक चक्काजाम

पुलिस ने शक्ति कर हटाया चक्का जाम, सिन्धु विक्रम सिंह ने जन्मदिन किसानों के साथ धरना देकर मनाया , राजपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,
कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
विदिशा विधायक ने शिवराज को बताया सकुनी मामा
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद कांग्रेस पार्टी के बरिष्ठ नेता सिन्धु विक्रम सिंह के नेतृत्व में विदिशा विधायक शशांक भार्गव सहित जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा क्षेत्र के किसानों के समर्थन में फसल बीमा राशि केभुगतान के विरोध में महानीम चौराहे पर सांकेतिक चक्काजाम किया साथ ही धरना
देकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए किसानों की फसल बीमा राशि का तुरंत भुगतान करने के साथ अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया
वही विदिशा विधायक शशांक भार्गव में वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को शकुनि मामा बताकर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है कांग्रेस नेता सिंघु विक्रम सिंह ने बीमा के नाम पर किसानों के साथ भाजपा सरकार ने छलावा किया जनता इसे माफ नहीं करेगी
सरकार द्वारा दिया गया फसल बीमा राशि का किसानों को भुगतान ना करके बैंक द्वारा कर्ज में काटा जा रहा है जिसका किसान सहित कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है उसी को लेकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंधु विक्रम सिंह के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर महानीम चौराहे पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम कर ज्ञापन सौपा है सैकड़ों की संख्या में मौजूद किसानों में अभी काफी आक्रोश देखा गया कुछ किसानों से बात की तो उन्होंने भी बताया कि उनको उनके नुस्कान के मुताबिक बिमा नहीं मिला

Share This Article
Leave a Comment