दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और ग्रामीण विकास में योगदान को मिला सम्मान, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
डिजिटल डेस्क | आंचलिक ख़बरें |
- दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और ग्रामीण विकास में योगदान को मिला सम्मान, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
- वरिष्ठ नेता इफ्तेखार हुसैन ने कहा दिग्विजय सिंह जी का राजनीतिक जीवन सादगी से भरा
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
- नगर परिषद अध्यक्ष अरुणा शैलेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी इफ्तेखार हुसैन तमाम नेताओं ने ख़ुशी जाहिर की
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को उनके दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया है। विशेष रूप से क्षेत्रीय एवं ग्रामीण अंचलों में उनके समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला।
वरिष्ठ नेता इफ्तेखार हुसैन ने कहा दिग्विजय सिंह जी का राजनीतिक जीवन सादगी से भरा
वरिष्ठ नेता इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी का राजनीतिक जीवन सादगी, जनसंवाद और विकासोन्मुखी सोच के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी ग्रामीण अंचलों को मिल रहा है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें आज भी एक जनप्रिय नेता के रूप में विशेष सम्मान प्राप्त है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
अवॉर्ड की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई और इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया गया। विधायक प्रतिनिधि मिंटू लाल जैन ने कहा कि यह सम्मान दिग्विजय सिंह जी के समर्पित सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
युवा नेता बंटी राजपूत का कहना है कि दिग्विजय सिंह हमेशा आमजन की आवाज बने रहे हैं और उनका यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रभर में बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
नगर परिषद अध्यक्ष अरुणा शैलेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी इफ्तेखार हुसैन तमाम नेताओं ने ख़ुशी जाहिर की
खुशी व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष अरुणा शैलेश जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्वती अहिरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी इफ्तेखार हुसैन, गजानंद पटेल, पंडित रामबाबू शर्मा, मेहरबान सिंह धाकड़, मिंटू लाल जैन, अरविंद श्रीवास्तव, गोपाल सोनी, रामलला यादव, राजाराम रघुवंशी, महेश ग्वाल, महावीर देवरी, अशोक रघुवंशी, गजेंद्र रोरिया, गौतम सराई, सुरेंद्र पनवाड़ी, लक्ष्मण यादव, राजू देवरी, आवेद खान, खुर्रम खान, बृजमोहन यादव, राजीव रघुवंशी, जीतू गोविंदपुर, केपी बागड़ी, राजीव धाकड़, फारुख खान, शकील खान, रामेश्वर साहू, माशूक जैन, अजय दुबे, तीरथ ठेकेदार, शिवकुमार उपरिंग, योगेश शर्मा, प्रमोद साहू, मुकेश गोविंदपुर, मुकेश पटेल, सोनू ग्वाल, लालू साराई, भूपेंद्र ओझा, मनोज ओझा सहित अनेक कांग्रेसजन एवं नागरिक शामिल रहे।

