कलेक्टर ने दी उत्तर काशी बस हादसे की नई अपडेट-आंचलिक ख़बरें-महबूब अली

Aanchalik Khabre
1 Min Read

https://youtu.be/LVzMp2ytPHM

 

उत्तर काशी बस हादसा अपडेट :-
24 की मौत 4 घायल पन्ना कलेक्टर में जारी किया हेल्पलाइन नम्बर 07732181

सबसे ज्यादा यात्री पवई विधाननसभा के मोहन्द्रा, सिमरिया और सांटा बुध सिंह के

कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने दी जानकारी।

उत्तराखंड बस हादसे पर पन्ना कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, अभी तक बस हादसे में 22 लोगो के मृत्यु की पुष्टि हुई है. और घायलों में से दो लोग मृत हुए है। कुल 24 तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों को जानकारी मुहैया कराए जाने के लिए कंट्रोलरूप बनाया गया है। जिसका नंबर
07732181 है। उन्होंने बताया कि इस बस में कुल 28 लोग सवार थे।जिसमें से 24 की मृत्यु हुई है।मृतकों में पवाई बिधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल है। बेहद दुखद घटना है। हमारे मुख्यमंत्री और पवई बिधायक ओर खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है।बनाये गए कंट्रोलरूम में एसपी ओर कलेक्टर बैठे हुए है। हादसे में जान गवाने वाले ज्यादातर लोग पवई विधानसभा क्षेत्र के सिमरिया मोहंद्रा और साटा बुध सिंह के बताए जा रहे है।

 

Share This Article
Leave a Comment