जिला कटनी – खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की मेजवानी मध्यप्रदेष कर रहा हैं, इसमें 27 खेलो की प्रतियोगिताए होनी है। यह खेल का महाकुम्भ मध्यप्रदेष के 8 शहरो में आयोजित होगा। इसमें सम्पूर्ण भारत से 6000 से अधिक खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीतेगें। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च रिले जो कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के 52 जिलों में अलग-अलग तिथियों में जा रही है।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस टार्च रिले का स्वागत कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत की उपस्थिति में फॉरेस्टर खेल मैदान में सहर्ष पूर्ण किया गया। स्वागत के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन, विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जैसवाल , भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा से श्री मृदुल मिश्रा , प्रषासन से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से श्रीमती प्रिया चंद्रावत, उद्योग विभाग से अजय श्रीवास्तव जी, षिक्षा विभाग से अनूप डांगीवाला, स्काउट एण्ड गाईड से ललित मिश्रा, शा. तिलक महाविद्यालय से राजकुमार, शा. कन्या महाविद्यालय से नागेन्द्र यादव, आषा किरण संस्था के खेल प्रषिक्षक सुषील श्रीवास, के साथ-साथ सभी खेल संघ के पदाधिकारी, समस्त खेल के 250 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी व उपके प्रषिक्षक एवं प्रभारी उपस्थित थें।
टार्च रिले भोपाल से आये श्री भगवान सिंह ने टार्च एस.डी.एम. मेडम को सौंपी एस.डी.एम. मेडम ने विधायक श्री संदीप जायसवाल एवं महापौर प्रीति संजीव सूरी से खिलाड़ी बालक व बालिकाओं की सहायता से एम.जी.एम. तिराहा से एस.बी.आई. तिराहा से कोतवाली तिराहा से मिषन चौक तक आयी। मिषन चौक से मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री गेमावत ने टार्च श्री भगवान सिंह को सौपी। टार्च रिले प्रातः 11ः00 बजे ग्रामपंचायत चाका पहुंची वहॉं चल रहे आनंद उत्सव में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील जैन ने टार्च रिले को आगे बढ़ाते हुए चाका बाईपास में श्री भगवान सिंह को दी। वहां से टार्च रिले सतना जिले के लिए रवाना हुई। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च रिले भोपाल से विभिन्न जिलों से होते हुए कटनी आये श्री भगवान सिंह मध्य प्रदेष के प्रथम माउण्ट एवरेस्ट विजेता साथ ही 2022 में विक्रम अवार्ड से सम्मानित हैं।

