सड़क हादसों में हुई दो की मौत-आंचलिक ख़बरें-अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

Aanchalik Khabre
2 Min Read
accident3

 

चित्रकूट।अलग-अलग स्थानों पर हुई दुघर्टनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुकमा बुजुर्ग गांव का निवासी विजय कुमार पुत्र कल्लू शुक्रवार की देर रात अपने रिश्तेदारों की बरात में जिला मुख्यालय आ रहा था। इस दौरान देवांगना घाटी के पास मोटरसाइकिल से जंगली जानवर के टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के जेब में पड़े आधार कार्ड से उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। इस दौरान गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रिफर कर दिया। शनिवार को दोपहर में प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। मृतक के पिता कल्लू ने बताया कि इसकी शादी 4 वर्ष पहले हुई थी। जिसके एक लड़का और एक लड़की है। यह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
इसी प्रकार एक अन्य घटना में पहाड़ी निवासी बुधराज शनिवार की सुबह सड़क पार कर रहा था। इस दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल कर्वी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज को रिफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधराज तीन पुत्रों में सबसे बड़ा था।

 

Share This Article
Leave a Comment