जिलाधिकारी ने मतदान के लिए लोगो को किया जागरूक-आंचलिक ख़बरें-अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

Aanchalik Khabre
2 Min Read
maxresdefault 102

लक्ष्मण पुरी वार्ड 2 की आवाज है हम मत प्रतिशत बढ़ाएंगे। हर हाल में सत्ताईस फरवरी को मतदान करने जाएंगे।

चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल लगातार भ्रमण कर 27 फरवरी 2022 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को होने वाले मतदान में मत प्रतिशत को शत प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए वार्डो में घर-घर जाकर जन सामान्य से रूबरू हो रहे हैं। आज प्रभात फेरी का 16 वां दिन है। भ्रमण के दौरान लक्ष्मणपुर वार्ड में फूलों से वर्षा कर मतदाता जागरूक करने वाले जिलाधिकारी, कर्मचारियों का स्वागत किया गया जो एक उत्साहवर्धक था। जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोग अपने वार्ड की नागरिकों के घर – घर जाकर सभी से अनुरोध कर रहे हैं कि 27 फरवरी को मतदान अवश्य करें। यहां गत चुनाव के नगरीय क्षेत्रों में वोट प्रतिशत कम रहा इस वजह से हम लोग वार्डों एवं ग्रामों में जाकर मतदान अधिक से अधिक बढाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बीएलओ पर्ची लेकर घर घर जाएंगे और बाटेंगे पर्ची से किस बूथ किस क्रम में है उससे पता चल जाएगा।और आप को सुविधा होगी। निर्वाचन आयोग ने समय 1 घंटा बढ़ा दिया है अब मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आयोग ने मतदान पहचान पत्र के अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस, पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड आदि 12 विकल्प रखे हैं। सबका समान वोट है न कोई बड़ा है न कोई छोटा। इस को आगे बढ़ाने के लिए सभी की सहभागिता होनी चाहिए न की उदासीनता। मतदान करने जरूर जाइए। निर्वाचन आयोग ने बहुत बड़ी व्यवस्था की है इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए। यदि मताधिकार के लिए नहीं जाते तो यह सही नहीं है। मतदाता सूची में नाम व वार्ड की समस्या हो तो वोटर हेल्पलाइन एप लोड कर आप उसमें सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एक उत्साह होना चाहिए। इस लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए देश को बनाए रखने के लिए हम सबका दायित्व है कि मतदान अधिक से अधिक करें। उस दिन अवकाश रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment