विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन हुआ-आंचलिक ख़बरें-राजेंद्र राठौर

Aanchalik Khabre
2 Min Read
sddefault 14

https://youtu.be/GFVnWZJ_EUk

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा मोदी सरकार के 8 साल सेवा , सुशासन , गरीब कल्याण के अंतर्गत विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान की अगुवाई में किया गया।।।जिसमे युवा मोर्चा झाबुआ जिले के प्रभारी महिपाल सिंह , अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबोर, झाबुआ पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी महिपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई,2022 को पूरे हो गए है. इन वर्षों में जहां एक ओर कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए है, वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुऐ, देश विकास के पथ पर आगे बड़ रहा है।युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करे। अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबोर ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, बताया की मोदी ने 8 सालो में कई जनकल्याण करी योजनाएं निकाली है। जिसको जमीनी स्तर तक पहुंचाने में युवा मोर्चा को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, बताया युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को भाजपा समर्थित प्रत्याशी को, जीताने में जी जान से मेहनत करना है, और विजय दिलाना है ।

Share This Article
Leave a Comment