बरेली-ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना-आंचलिक ख़बरें-मोअज्जम हुसैन जाफरी

Aanchalik Khabre
2 Min Read
maxresdefault 4

https://youtu.be/caSvgb-8ZgY

बरेली पहुचे यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा वो सत्ता से बाहर है और कांग्रेस बेरोजगार है। आधी कांग्रेस जेल में है और आधी कांग्रेस बेल पर है। वो ट्वीटर की राजनीति करती है। प्रदेश में जो हमे जर्जर व्यवस्था विरासत में मिली थी हर क्षेत्र में। 15 साल का कुशासन था, प्रियंका गांधी के समर्थन ने यहां सपा और बसपा की सरकार रही, और सपा बसपा के समर्थन से कांग्रेस ने 10 साल केंद्र में देश को लूटने का काम किया। इसलिए आत्मचिंतन करके, गिरहबान में झांककर देख ले कितने पाप कांग्रेस ने इस देश मे किये है। सुधार के लिए जनता ने हमे आशीर्वाद दिया है। हम सुधार भी कर रहे है और बेहतर सुविधाएं जनता को कैसे दे उस पर भी काम कर रहे है।

राम मंदिर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लंबे समय तक लोगों ने मंदिर के नाम पर राजनीति की। हिन्दू मुसलमानों को आपस मे लड़ाने का काम किया। कांग्रेस नही चाहती थी कि वहां राम मंदिर बने। तीन महीने के अंदर जो ट्रस्ट बनाने को कोर्ट ने कहा है उस पर भी कम चल रहा है। अयोध्या का सम्पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता में है। सरयू के किनारे रामलला की भव्य मूर्ति बन रही है। पर्यटन के लिए वहां लाखो श्रद्धालू आते है उसके लिए भी सरकार काम कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment