समग्र शिक्षा अभियान के तहत खमरिया पूरे कुशल के कंपोजिट विद्यालय में जूडो-कराटे और आत्मरक्षा के गुर सिखा रहीं छात्राएं
सलोन, रायबरेली बेटियां आत्मनिर्भर बनें,समय आने पर अपना बचाव स्वयं कर सकें इसी उद्देश्य से समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में बालिकाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है
कंपोजिट विद्यालय खमरिया पूरे कुशल में अनुदेशक सुनील कुमार द्वारा बच्चों को जूडो कराटे, ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट के साथ-साथ दुपट्टा,पेन जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं का इस्तेमाल कर खुद को बचाना सिखाया जा रहा है।
प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हमारे विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक की समस्त बालिकाओं का जुलाई से दिसंबर 2025 तक 24 दिन का प्रशिक्षण विभिन्न तिथियां में आयोजित हो रहा है। बेटियां आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैंlइसी विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।
प्रशिक्षक सुनील कुमार द्वारा आत्मरक्षा के साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी
बेटियां किसी खतरनाक स्थिति में खुद को बचा सकें। यह प्रशिक्षण उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाता है ।प्रशिक्षक सुनील कुमार बड़ी तन्मयता के साथ बखूबी बच्चों को आत्मरक्षा का ज्ञान दे रहे हैं।इन्होंने डायल 112 ,1090, 1076 के बारे में बालिकाओं को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सूरज जायसवाल, बलवंत सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, उषा देवी, सहवार अयाज, नवीन कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार, सायमा खानम के साथ-साथ अभिभावक शकुंतला देवी, संगीता देवी आदि भी मौजूद रहे।
Also Read This-नवरात्रि पर चित्रकला प्रतियोगिता और सफाई अभियान का आयोजन विंध्य धाम में

