कलेक्टर कार्यालय से तिरंगा रेली आयोजित की गई-आंचलिक ख़बरें-राजेन्द्र राठौर

Aanchalik Khabre
1 Min Read
maxresdefault 28

https://youtu.be/Bf3QuIYFYqs

झाबुआ 13 अगस्त को कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा, प्रातः कलेक्टर कार्यालय से तिरंगा रेली आयोजित की गई. जिसमें सर्व प्रथम कलेक्टर निवास पर तिरंगा लगाया गया, कलेक्टर एवं कलेक्टर महोदय के पिताजी के द्वारा ध्वज क्रय कर लगाया, इसी तरह पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी के निवास पर जाकर, तिरंगा दिया गया। जिसे पुलिस अधीक्षक एवं, उनके पुत्र के द्वारा क्रय कर तिरंगा लगाया। अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे द्वारा भी तिरंगा क्रय कर, तिरंगा अपने निवास पर लगाया। एवं अपील की हर घर तिरंगा लगाए, की मेने अपने घर तिरंगा लगा लिया है. आप भी अपने-अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा लगाए।
कलेक्टर मिश्रा ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि, हर घर में सम्मान के साथ तिरंगा फहरायें, तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतिक है, देश भक्ति से ओत-प्रोत हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग सक्रिय भागीदारी निभाए। तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाए।

 

Share This Article
Leave a Comment