बीआरसी में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित
डिजिटल डेस्क | आंचलिक ख़बरें |
रायबरेली के नसीराबाद में रायबरेली ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ क्विज खेला गया
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता तथा नवाचार की भावना को विकसित करना रहा। क्विज में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, पर्यावरण एवं सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मोहिनी उच्च प्राथमिक विद्यालय छतोह ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
कड़ी प्रतिस्पर्धा के उपरांत प्रथम स्थान मोहिनी उच्च प्राथमिक विद्यालय छतोह ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रौनक उच्च प्राथमिक विद्यालय छतोह रहा। वहीं तृतीय स्थान साहिनी उच्च प्राथमिक विद्यालय दोस्तपुर बुढ़बारा, अनुष्का कंपोजिट विद्यालय संडहा एवं नंदिनी उच्च प्राथमिक विद्यालय चतुरपुर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
प्रमाण पत्र व पुरूस्कार वितरण
खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विज्ञान शिक्षक गिरजेश सिंह, अजय कुमार सिंह, हरिकेश मौर्य, मनीष कुमार सहित निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति का सराहनीय योगदान रहा।

