साहस, शौर्य और हास्य से परिपूर्ण काव्य-मंचः Madhurang 2024

Aanchalik Khabre
2 Min Read
साहस, शौर्य और हास्य से परिपूर्ण काव्य-मंचः Madhurang 2024

Madhurang 2024: संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी के इंद्रधनुष सभागार के मंच पर होली के उपलक्ष्य में एक बार फिर मधुरंग कवि सम्मेलन हास्य, व्यंग्य और यथार्थ को सहेजता मुखर हो उठा। कविताओं से सजा काव्य मंच वर्तमान के लोकप्रिय एवं बहुचर्चित कवियों के आगमन से खिल उठा।

साहस, शौर्य और हास्य से परिपूर्ण काव्य-मंचः Madhurang 2024
Madhurang 2024

इस विशेष कार्यक्रम में वाराणसी के विशिष्ट गणमान्य जन एवं अभिभावक उपस्थित हुए। संस्था सचिव राहुल सिंह ने सभा में पधारे कवि मण्डल के साथ-साथ सभी विशिष्ट जन का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यालय के पारंपरिक कुलगीत की प्रस्तुति हुई। इसके पश्चात मनमोहक होली गीत ‘खेले मसाने में होली’ की भावपूर्ण प्रस्तुति तथा नयनाभिराम समूह नृत्य प्रस्तुति ने सभागार में होली की जीवंत ऊर्जा को सजीव कर दिया।

Madhurang काव्यमंच का संचालन प्रख्यात कवि डॉ. गजेंद्र सिंह सोलंकी ने किया 

साहस, शौर्य एवं हास्य से परिपूर्ण इस काव्यमंच का संचालन प्रख्यात कवि डॉ. गजेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया। शशिकांत यादव की काव्य प्रस्तुति में  जहां शौर्य एवं वीरता का स्वर सुनायी दिया, वहीं डॉ. अनिल चौबे के चुटीले हास्य व्यंग्यों ने खूब वाह-वाही बटोरी। वरिष्ठ कवि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र की कविताएं साहित्य के अप्रतिम आनंद का स्रोत बनीं।

साहस, शौर्य और हास्य से परिपूर्ण काव्य-मंचः Madhurang 2024
Madhurang 2024

वाराणसी के युवा कवि सूरज मणि जी की कविताओं ने काव्य के क्षितिज पर सूर्य की भाँति ही तेज उकेरा। डॉ. भुवनमोहिनी ने यथा नाम तथा गुण को परिलक्षित करते हुए अपनी कविताओं से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. रामसुधार सिंह जी, विनोद राय, हरेंद्र राय, हरिहर चौबे, संतोष सिंह तथा पवन कुमार सिंह जैसे विशिष्ट जन उपस्थित थे।

संस्था की निदेशिका डॉ. वंदना सिंह जी, सह निदेशक आयुष्मान सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने सभा में उपस्थित सभी अभ्यागतों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया एवं होली की हार्दिक शुभकामना प्रदान की।

 

Visit Our Social Media Pages

YouTube:@Aanchalikkhabre

Facebook:@Aanchalikkhabre

Twitter:@Aanchalikkhabre

ये भी पढ़े: निसिंग मंडी Canteen:10 रुपए में मिल रहा किसान-मजदूर स्वादिष्ट खाना

Share This Article
Leave a Comment